Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जीडीए को नौ भूखंड की नीलामी से होगी 17 करोड़ की आय जीडीए को नौ भूखंड की नीलामी से होगी 17 करोड़ की आय

जीडीए को नौ भूखंड की नीलामी से होगी 17 करोड़ की आय

Ghaziabad news :  जीडीए ने शनिवार को को प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में रिक्त व्यवसायिक भूखण्ड, कन्वीनियेन्ट शॉपिंग भूखण्ड, दुकान भूखंड, आवासीय भूखण्ड एवं पेट्रोल पंप आदि अन्य संपत्तियों की लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में नीलामी करवाई।
नीलामी की कार्रवाई प्रभारी मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विशेष कार्यकारी,प्रभारी व्यावसायिक, नगर नियोजक, सहायक अभियन्ता,लेखाकार आदि सदस्यों की मौजूदगी में हुई । नीलामी में मधुबन बापूधामयोजना के 07 व्यावसायिक व 01 आवासीय भूखण्ड एवं गोविन्दपुरम योजना के 01 आवासीय भूखण्ड पर बोली के माध्यम से प्रतिभाग किया गया। सम्पत्तियों की सर्वोच्च बोली के अनुसार प्राधिकरण को करीब 17.97 करोड़ की सम्भावित आय होगी।
प्रभारी मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि आगे भी क्रेताओं के रूझान को देखते हुए प्राधिकरण जरिए रिक्त सम्पत्तियों की नीलामी पूर्व की भांति प्रत्येक षुक्रवार(अवकाश को छोड़कर) को नियत समय व नियत स्थान पर आयोजित की जाएगी।

Ghaziabad news :

यहां से शेयर करें