Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
वैशाली मेट्रो स्टेशन की दूसरी मंजिल से कपड़ा व्यापारी कूदा, मौत वैशाली मेट्रो स्टेशन की दूसरी मंजिल से कपड़ा व्यापारी कूदा, मौत

वैशाली मेट्रो स्टेशन की दूसरी मंजिल से कपड़ा व्यापारी कूदा, मौत

Ghaziabad news :  मेरठ के कपड़ा व्यापारी मुकेश जैन ने शुक्रवार को वैशाली मेट्रो स्टेशन की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
जानाकी के मुताबिक, अभी तक खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 55 वर्षीय व्यक्ति वैशाली मेट्रो स्टेशन की साइड वॉल पर आकर खड़ा हुआ और अचानक वहां से कूद गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायल व्यक्ति को गाजियाबाद के एमएमजी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि दूसरी मंजिल की ऊंचाई सड़क से करीब 35 फुट रही होगी। सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह चुका था। मृतक की पहचान मुकेश जैन निवासी पीएल शर्मा रोड मेरठ के रूप में हुई। वे कपड़े का काम करते थे। मृतक की जेब से एक मोबाइल मिला। पुलिस ने जब इस पर मौजूद कुछ नंबरों पर कॉल मिलाई, तब मृतक की पहचान हो पाई।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Ghaziabad news :

यहां से शेयर करें