Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस ने कार से स्टंट करने वाले पांच युवक पकड़े पुलिस ने कार से स्टंट करने वाले पांच युवक पकड़े

पुलिस ने कार से स्टंट करने वाले पांच युवक पकड़े

Ghaziabad news :  सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने और टशन दिखाने के लिए इन दिनों कार से स्टंट करने का चलन शुरू हो चुका है। गाजियाबाद में स्टंट कर वीडियो बनाना पांच युवकों को महंगा पड़ गया। प्रसारित वीडियो के आधार पर पहले यातायात पुलिस ने दोनों कारों के 22-22 हजार रुपये के चालान किए और फिर थाना वेव सिटी पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर पांचों को गिरफ्तार कर स्टंट में शामिल दोनों कार सीज कर ली।
स्टंट का वीडियो गुरुवार को प्रसारित हुआ था। वीडियो में दो कारें दो युवक चला रहे थे। दो बोनट पर बैठे थे और एक साथ में चल रही दोनों कारों पर खड़ा था। वीडियो में वेव सिटी मुख्य मार्ग पर लोगों की जान को खतरे में डालकर स्टंट किया गया था।
एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि एक कार दिल्ली और एक गाजियाबाद नंबर की है। दोनों कार महिलाओं के नाम पर पंजीकृत हैं। इनके तुरंत चालान किए गए और पहचान के बाद दिल्ली के बुद्ध विहार सबोली में रहने वाले अरशद उर्फ शानू, आरिफ और राजकरन और सदरपुर के इमरान और आकिल को गिरफ्तार कर लिया गया।

Ghaziabad news :

यहां से शेयर करें