Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
New flyover: दिल्लीवासियों को केजरीवाल की सौगात, फ्लाईओवर का उद्घाटन New flyover: दिल्लीवासियों को केजरीवाल की सौगात, फ्लाईओवर का उद्घाटन

New flyover: दिल्लीवासियों को केजरीवाल की सौगात, नए फ्लाईओवर का उद्घाटन

New flyover: नई दिल्ली। सराय काले खां में आइटीओ और यमुनापार की ओर से आश्रम आने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उद्घाटन कर दिया।

New flyover:

जहां इस उद्घाटन के बाद आईटीओ (ITO) से आश्रम की तरफ आने वाले लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी. क्योंकि, अक्सर सराय काले खान टी जंक्शन पर लोगों को रुकना पड़ता था और भीषण जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था, तो वहीं अब इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के पूरे होने के बाद और आज इसके उद्घाटन के बाद लोगों को जाम से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है. इससे पहले शनिवार को फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोलकर इसका ट्रायल किया गया है। करीब एक घंटे के ट्रायल के बाद फ्लाईओवर को फिर से बंद कर दिया गया।

New flyover:

वहीं, क्षेत्र विधायक प्रवीण कुमार ने बताया कि आईटीओ की तरफ से आश्रम फ्लाईओवर की ओर जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे और दिल्लीवासियों को एक नए फ्लाईओवर की सौगात देंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों के लिए लगातार विकास के कार्य कर रहे हैं. लगातार दिल्ली में फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है ताकि लोगों को जाम जैसी समस्या से निजात मिल सके.

New flyover:

  • सिग्नल फ्री बनेगा टी-जंक्शन
    गौरतलब है कि सराय काले खां में सिंगल लेन फ्लाईओवर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कंपनी का चयन करने के बाद छह सितंबर 2022 को शिलान्यास किया था। करीब 643 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर पर 65.55 करोड़ रुपये खर्च का अनुमानित बजट रखा गया था।
    तीन लेन के इस सिंगल फ्लाईओवर को जुलाई 2023 में तैयार कर देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे अब पूरा किया गया है। यह फ्लाईओवर सराय काले खां टी-जंक्शन को सिग्नल फ्री बनाएगा।
  • कम होगा प्रदूषण
    इसके शुरू होने पर रोजाना पांच टन कार्बन गैस का उत्सर्जन कम होगा और जाम में नहीं फंसने से लोगों की सालाना 19 करोड़ रुपये की बचत होगी। परियोजना की कुल कुल लागत साढ़े तीन सालों में निकल जाएगी। सराय काले खां ट्रैफिक के हिसाब से राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में से एक है।

New flyover:

यहां से शेयर करें