Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सज्जन ने सरेंडर को मांगे 30 दिन – जय हिन्द जनाब सज्जन ने सरेंडर को मांगे 30 दिन – जय हिन्द जनाब

सज्जन ने सरेंडर को मांगे 30 दिन

नई दिल्ली। 1984 सिख विरोधी दंगा मामले के दोषी सज्जन कुमार ने सरेंडर के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से 30 दिन का समय मांगा है। इस केस की सुनवाई कल हो सकती है। सज्जन कुमार को इसी हफ्ते दिल्ली हाईकोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने उन्हें 31 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। उम्रकैद के अलावा उनपर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। इसके अलावा बाकी दोषियों को जुर्माने के तौर पर एक-एक लाख रुपये देने होंगे।

यहां से शेयर करें