Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Election Commission: C-Vigil App से 4 लाख शिकायतें, 99.9 % निस्तारित Election Commission: C-Vigil App से 4 लाख शिकायतें, 99.9 % निस्तारित

Election Commission: C-Vigil App से 4.24 लाख शिकायतें मिलीं, 99.9 प्रतिशत निस्तारित

Election Commission:

Election Commission: नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि आम चुनाव 2024 की घोषणा के बाद से सी-विजिल एप के माध्यम से अब तक 4.24 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं और इनमें से 99.9 प्रतिशत मामलों का तेजी से समाधान किया गया।

Election Commission:

चुनाव आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आम चुनाव की घोषणा के बाद से 15 मई तक इस एप के माध्यम से 4.24 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4,23,908 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है और शेष 409 मामले प्रक्रियाधीन हैं। लगभग 89 प्रतिशत शिकायतों का समाधान 100 मिनट की समयसीमा के भीतर किया गया।

आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग का सी-विजिल एप लोगों के हाथों में चुनाव संहिता के उल्लंघन को चिह्नित करने के लिए एक अत्यधिक प्रभावी उपकरण के रूप में उभरा है। इसमें लाउडस्पीकरों का अनधिकृत उपयोग, निषिद्ध अवधि के दौरान प्रचार करना, बैनर और पोस्टरों का अवैध प्लेसमेंट, वाहनों का दुरुपयोग, संपत्ति विरूपण, आग्नेयास्त्रों का प्रदर्शन, शराब और नकदी, मुफ्त चीजों को प्रलोभनों का वितरण शामिल है।

आयोग ने श्रेणीवार शिकायतों के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि अन्य श्रेणी में 66,293 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। स्पीकर के इस्तेमाल/धार्मिक या सांप्रदायिक भाषणों की 2883 शिकायतें, निषिद्ध अवधि के दौरान प्रचार की 4,742, बिना अनुमति के वाहन या काफिला की 2,697, नकद, शराब और मुफ्त वस्तुओं का वितरण करने की 7,022 शिकायतें, बिना अनुमति के पोस्टर/बैनर लगाने की 324,228, संपत्ति विरूपण की 14,022 और आग्नेयास्त्रों का प्रदर्शन/धमकी की 2,430 शिकायतें प्राप्त हुईं।

Election Commission:

यहां से शेयर करें