Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Crime News:रुपये-जमीन हड़पने को कान्ट्रेक्ट किलर से कराई थी पति ने हत्या, जानें कैसे पुलिस ने किया खुलासा Crime News:रुपये-जमीन हड़पने को कान्ट्रेक्ट किलर से कराई थी पति ने हत्या, जानें कैसे पुलिस ने किया खुलासा

Crime News:रुपये-जमीन हड़पने को कान्ट्रेक्ट किलर से कराई थी पति ने हत्या, जानें कैसे पुलिस ने किया खुलासा

Crime News:एक कहावत है कि बदमाश कितने भी शातिर क्यों न हो लेकिन पुलिस को चकमा नही दे सकते। थाना दादरी पुलिस एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए कर दिया। गत 26 सितंबर को महिला की गोली मारकर हत्या हुई थी। पुलिस के सामने ये ब्लाइंड मर्डर था लेकिन 5 दिवस के अन्दर सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले 2 अभियुक्त (कान्ट्रेक्ट किलर) को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया। इतना ही नही घटना में शामिल षडयन्त्रकारी अन्य पति समेत 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

 

यह भी पढ़े : Crime News:रुपये-जमीन हड़पने को कान्ट्रेक्ट किलर से कराई थी पति ने हत्या, जानें कैसे पुलिस ने किया खुलासा

ऐसे हुई वारदात, ये है संक्षिप्त विवरण

दरअसल, 26 सितंबर को सरस्वती विहार कालोनी दादरी में मो0सा0 सवार दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में वादी के द्वारा थाना दादरी पर तहरीर देकर रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई। इसके बाद खुलासे के लिए थाना स्थानीय पर तत्काल 5 टीमो का गठन किया गया। जिनके द्वारा घटना के अनावरण हेतु दादरी, सूरजपुर, कासना, खेडी, तिलपता, जारचा तथा सीमावर्ती जनपद बुलन्दशहर, गाजियाबाद, हापुड, दिल्ली, पलवल हरियाणा एवं अन्य तमाम सम्भावित स्थानों पर अभियुक्तगण की पतारसी सुरागरसी व दबिश तलाश की गयी। साइबर एवं सर्विलांस की मदद से मृतका के मोबाइल नंबर की सीडीआर प्राप्त कर उसका अवलोकन किया गया। प्रारम्भिक जांच में सम्पर्क मे आये 1000 से अधिक व्यक्तियो की सीडीआर का अवलोकन किया गया। इसके बाद डेटा एनेलेटिक्स व स्टेटिक्स का यूज कर मृतका के सम्पर्क में आये 35 मोबाइल नंबर धारकों से अलग-अलग पूछताछ की गयी। तत्पश्चात साईकोलोजिकल एनालेसिस का यूज किया गया तथा साथ ही फैमलियल रिलेशनशिप की मैपिंग भी की गयी। जांच के मध्य यह तथ्य प्रकाश मे आया कि मृतका रूपये उधारी पर दिया करती थी और उसके हिसाब किताब की डायरी अपनी बेटी से बोल बोल कर तैयार कराती थी। परन्तु वह गायब थी।

यह भी पढ़े : महाश्रमदानः नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों ने चला सफाई अभियान

साइकलोजिकल एनालेसिस व कालर फ्रिकवेनसी चेंज के आधार पर मृतका के पडोसी कपिल गुर्जर संदिग्धता प्रकट हुई। जिसके आधार पर लूरे उर्फ कुशलपाल पुत्र नानक तथा जितेन्द्र उर्फ जित्तू पुत्र बिजेन्द्र निवासीगण उपरालसी थाना जारचा तथा मृतका का पति पुष्पेन्द्र पुत्र धर्मवीर प्रकाश में आये। पता चला कि कपिल गुर्जर, लूरे उर्फ कुशलपाल, जितेन्द्र उर्फ जित्तू , पुष्पेन्द्र (मृतका का पति) के द्वारा कान्ट्रेक्ट किलर अरविन्द उर्फ मोनू गुर्जर पुत्र ब्रह्म सिंह तथा अनिकेत निवासी गोहरा आलमगीरपुर थाना बाबूगढ छावनी जिला हापुड को हायर कर हत्या कराई। 30 सितंबर को थाना दादरी पुलिस द्वारा ब्लाइंड मर्डर का 05 दिवस के अन्दर सफल अनावरण किया गया। शातिर बदमाश 1.अरविन्द उर्फ मोनू गुर्जर पुत्र ब्रहमपाल सिंह 2. अनिकेत पुत्र मनीराम उर्फ पप्पू उर्फ मुनीराम को पुलिस मुठभेड के दौरान कोट नहर के पास से पकड़ा। इस वारदात में प्रयुक्त 1 चोरी की बाइक व कान्ट्रेक्ट किलिंग के 50 हजार रूपये बरामद किये गए। कुशलपाल उर्फ लूरे जितेन्द्र उर्फ जित्तू कोमसकन गांव उपरालसी से एवं आरोपी पुष्पेन्द्र, कपिल कुमार उर्फ कपिल गुर्जर को सरस्वती विहार कालोनी दादरी से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पहले पत्नी चाहती थी पति हत्या कराना
मृतका अपने पति के शराब पीने तथा लोगो से कर्जा लेने की आदतों से परेशान थी। मृतका द्वारा जितेन्द्र उर्फ जित्तू से एक वर्ष पूर्व अपने पति को रास्ते से हटाने व जीतू के साथ रहने की बात कहने पर मृतका की काल रिकार्डिंग जितेन्द्र उर्फ जित्तू द्वारा उसके पति पुष्पेन्द्र को सुनाई थी। जिससे पुष्पेन्द्र कुंठित हो गया और उसने अपनी पत्नी को ठिकाने लगाने हेतु अपने चाचा कुशलपाल उर्फ लूरे को अपनी योजना बताई।

Noida News:पत्रकारों के दम पर अखिलेश यादव भाजपा के गढ में लगाना चाहते हैं सेंध

2 लाख 30 हजार मे दी थी सुपारी
चूंकि जितेन्द्र उर्फ जित्तू पर मृतका का एक लाख रूपया तथा कुशलपाल उर्फ लूरे पर मृतका का 2 लाख 50 रूपये उधार थे इसलिये उक्त दोनो व्यक्तियों ने मृतका के पति पुष्पेन्द्र की योजना में सम्मिलित होकर अपने पडोसी कपिल गुर्जर जिस पर मृतका के 25 हजार रूपये उधार थे को भी अपनी योजना में शामिल कर लिया। मृतका के पति पुष्पेन्द्र को कथित जानकारी थी कि मृतका के 6 लाख रूपये उसके लाकर में रखे हुए हैं। लॉकर की डुप्लीकेट चाबी पुष्पेन्द्र द्वारा बनवा ली गयी थी। सरस्वती विहार स्थित मकान मृतका के नाम था। मृतका का मकान व लॉकर में रखे 6 लाख रूपये हडपने के उद्देश्य से मृतका के पति पुष्पेन्द्र द्वारा अपने सहयोगी कपिल गुर्जर, कुशलपाल उर्फ लूरे, जितेन्द्र उर्फ जित्तू को यह बताकर अपनी योजना में शामिल किया गया कि उनका उधार महिला के मरने पर खत्म हो जायेगा। इस योजना के तहत कपिल गुर्जर द्वारा पुष्पेन्द्र , लूरे उर्फ कुशलपाल तथा जितेन्द्र उर्फ जित्तू से 2 लाख 30 हजार रूपये में महिला की हत्या के लिये अपने चचेरे भाई अरविन्द उर्फ मोनू तथा उसके मित्र अनिकेत को तैयार किया। कपिल गुर्जर ने मृतका की हत्या के लिये एडवान्स के रूप में कान्ट्रेक्ट किलर अरविन्द उर्फ मोनू व अनिकेत को 13000 कैश व आनलाइन ट्रान्जक्शन के माध्यम से दिये गये। इसके बाद शेष रूपये महिला की हत्या के बाद देना तय हुआ। कपिल गुर्जर ने महिला की रैकी कर उसकी खबर अरविन्द उर्फ मोनू तथा अनिकेत को दी। अरविन्द उर्फ मोनू तथा अनिकेत ने सरस्वती विहार कालोनी दादरी में महिला की हत्या को अंजाम दिया गया। इससे लगभग एक वर्ष पूर्व मे भी पुष्पेन्द्र द्वारा अपनी पत्नि की हत्या के उद्देश्य से जीतू के साले मूले के साले को 01 लाख रूपया दिया गया था परन्तु उसके द्वारा हत्या न करके रूपयो को हडप लिया था ।

यहां से शेयर करें