Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई अतर यादव का निधन, अखिलेश समेत पूरा कुनबा सैफई पहुंचा मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई अतर यादव का निधन, अखिलेश समेत पूरा कुनबा सैफई पहुंचा

मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई अतर यादव का निधन, अखिलेश समेत पूरा कुनबा सैफई पहुंचा

इटावा में रविवार को मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई अतर यादव का निधन हो गया। वह 101 साल के थे। अतर यादव सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बड़े भाई और सैफई परिवार के सबसे बुजुर्ग थे। सैफई गांव में पैतृक आवास पर निधन हुआ है। आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को उनकी तबीयत खराब हुई थी। सोमवार सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार सैफई में होगा। भाई के निधन की खबर मिलते ही प्रो. रामगोपाल यादव नई दिल्ली से सैफई रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़े : Crime News:रुपये-जमीन हड़पने को कान्ट्रेक्ट किलर से कराई थी पति ने हत्या, जानें कैसे पुलिस ने किया खुलासा

शिवपाल सिंह यादव भी लखनऊ से सैफई के लिए रवाना हो गए हैं। इस सूचना पर सैफई कुनबा और आसपास के गांव के लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संभवतः रात में ही सैफई पहुंचने की उम्मीद है।

यहां से शेयर करें