Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कौशल विकास मिशन का पवेलियन बना यूपीआईटीएस का मुख्य आकर्षण कौशल विकास मिशन का पवेलियन बना यूपीआईटीएस का मुख्य आकर्षण

कौशल विकास मिशन का पवेलियन बना यूपीआईटीएस का मुख्य आकर्षण का केंद्र

greater noida news : ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे दिन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के पवेलियन ने अपने अद्वितीय कौशल प्रदर्शनों से आगंतुकों का दिल जीत लिया।

– हुनरमंद युवाओं ने किया विभिन्न कौशलों का लाइव प्रदर्शन,खूब हुई सराहना 
यूपीआईटीएस-2 के  पवेलियन में प्रदेश के हुनरमंद युवाओं ने विभिन्न विशिष्ट कौशलों का लाइव प्रदर्शन किया, जिससे आगंतुकों को प्रदेश के उभरते कौशल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में गहन जानकारी मिली।
इस मौके पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने पवेलियन का दौरा किया। उन्होंने युवाओं के कौशल प्रदर्शन की सराहना की और उनके साथ संवाद कर उत्साहवर्धन किया।


-आगंतुकों के लिए यह स्वर्णिम अवसर है:प्रिया सिंह 
कार्यक्रम में अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।कौशल विकास मिशन का पवेलियन आगामी दिनों में विभिन्न सेक्टरों के लाइव कौशल प्रदर्शन के माध्यम से उत्तर प्रदेश की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पेश करेगा। आगंतुकों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वे प्रदेश के कौशल से वह इस भव्य मंच पर परिचित हों। और यूपीआईटीएस-2 में कौशल विकास मिशन की गतिविधियों और लाइव प्रदर्शनों का अनुभव करने के लिए एक्सपो के  हॉल नंबर-06 में आमंत्रित  है।

यहां से शेयर करें