Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida: व्यापारियों के सलाह पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करेंगी पुलिस – जय हिन्द जनाब Greater Noida: व्यापारियों के सलाह पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करेंगी पुलिस – जय हिन्द जनाब

Greater Noida: व्यापारियों के सलाह पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करेंगी पुलिस

Greater Noida:  नोएडा  पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा  शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा एसीपी तृतीय सेन्ट्रल नोएडा  बीएस वीर कुमार के साथ पुलिस आॅफिस सूरजपुर में शुक्रवार को सेंट्रल नोएडा जोन के व्यापरी बन्धुओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। उनके द्वारा व्यापारी बन्धुओं के साथ त्यौहार से सम्बन्धित विचार विमर्श करते हुए भीड़भाड़ के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस का सहयोग करने हेतु बताया गया।  सभी व्यापारी बंधुओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछते हुए निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश-दिये गये।
उनके द्वारा व्यापारी बंधुओं को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया गया तथा बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप तत्काल पुलिस से सम्पर्क करे, पुलिस आपकी हरसंभव सहायता करेगी

 

यह भी पढ़ें: Authority Board Meeting: किसानों की कई डिमांड मंज़ूर लेकिन इस माँग पर सहमति नहीं, क्या भटकते रहेंगे किसान

यहां से शेयर करें