Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Jantar Mantar:पहलवानों से मिले मंत्री गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज – Jantar Mantar:पहलवानों से मिले मंत्री गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज –

Jantar Mantar:पहलवानों से मिले मंत्री गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली । दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। जंतर-मंतर पर इंसाफ की मांग को लेकर धरना दे रहे खिलाड़ियों के समर्थन में आज दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, विधायक करतार सिंह तंवर समेत दिल्ली के कई विधायक भी पहुंचे।
गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज केंद्र सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि कुछ लोग इस आंदोलन को बदनाम करने में लगे हुए हैं। कुछ लोग इस आंदोलन को जाति में बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह बताना चाहते है कि वह ब्राह्मण जाति से आते है, मेरे विधायक भी अलग-अलग जाति से आते हैं। सभी जाति का इस आंदोलन को समर्थन है। यह लड़ाई अपराध के खिलाफ है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ है। यह लड़ाई किसी अकेले की नहीं है बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों की है।

यह भी पढ़े : Delhi:बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच चला पेपर स्प्रे, 20 छात्राएं बेहोश

गोपाल राय ने कहा कि देश का नाम रोशन करने वालीं बेटियां पिछले नौ दिनों से धरना दे रही हैं। ये बेटियां मच्छरों की मार झेल रही है और बारिश में भी डटी रहीं। कभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इन खिलाड़ियों पर गर्व हुआ करता था, लेकिन आज जंतर-मंतर पर बैठी बेटियों की आवाज उन्हें सुनाई नहीं दे रही है। गोपाल राय ने कहा कि अभी एक मीटिंग की जाएगी। उसके बाद आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई है और 360 गांव के पंचायत के प्रतिनिधि भी यहां पर आए हैं। सात मई को यहां पर महापंचायत की जाएगी। उसमें आगे की रणनीति पर फैसला किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह लड़ाई देश के बच्चों के लिए है। लड़ी जा रही है। देश के भविष्य के लिए लड़ी जा रही है।

यहां से शेयर करें