Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi:बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच चला पेपर स्प्रे, 20 छात्राएं बेहोश – Delhi:बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच चला पेपर स्प्रे, 20 छात्राएं बेहोश –

Delhi:बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच चला पेपर स्प्रे, 20 छात्राएं बेहोश

Delhi:।दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार दोपहर 20 छात्राएं बेहोश हो गई।
जानकारी के अनुसार, स्कूल में किसी शिक्षिका का बर्थडे मनाया जा रहा था। इसी दौरान छात्राएं बेहोश हुई। स्कूल की तरफ से बताया गया कि स्कूल में केमिकल का रिसाव हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से 20 छात्राएं बेहोश हो गई। इन सभी का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल, सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं।
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुई उप शिक्षा निदेशक अशोक कुमार त्यागी ने बताया कि स्कूल में किसी शिक्षिका का बर्थडे सेलिब्रेशन हो रहा था। उसी दौरान किसी शिक्षिका के बैग में पेपर स्प्रे था। गलती से वह किसी छात्रा से वह दब गया, जिसके बाद पेपर स्प्रे के केमिकल से छात्राएं घबरा गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी पर केजरीवाल ने कुछ ऐसे किया वार, आगे कहा…

वहीं, इस मामले पर दिल्ली सरकार ने बयान जारी किया है। कहा है कि स्कूल में गैस रिसाव नहीं हुआ था। एक शिक्षिका के बैग में पेपर स्प्रे गलती से लीक हो गई थी। सभी प्रभावित छात्रों को तुरंत सभी आवश्यक सहायता और इलाज कराया गया है। सरकार संबंधित छात्रों के स्वास्थ्य की बारीकी से निगरानी कर रही है।

यहां से शेयर करें