Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: फ्लावर शो का आगाज लेकिन नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन को नहीं बुलाया, कर्मचारियों में गुस्सा Noida News: फ्लावर शो का आगाज लेकिन नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन को नहीं बुलाया, कर्मचारियों में गुस्सा

Noida News: फ्लावर शो का आगाज लेकिन नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन को नहीं बुलाया, कर्मचारियों में गुस्सा

Noida News: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नोएडा स्टेडियम में फ्लावर शो का आगाज हो चुका है। आज सुबह यानी शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ लोकेश एम ने इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद कुछ मिनट तक वह अलग-अलग पौधों की वैरायटी देखने लगे और उसके बाद यहां से चले गए। हमेशा नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन फ्लावर शो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है, लेकिन इस बार सभी पदाधिकारी नदारत दिखाई दिए।

यह भी पढ़े : Haryana Budget 2024: बजट में किसानों का सबसे बड़ा फायदा, शहीद सैनिकों के परिवार को मिलेंगे 1 करोड़

 

जब इस संबंध में जय हिंद जनाब ने नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार से बात की तो पता चला कि वह नदारत नहीं थे बल्कि उनको फ्लावर शो की सही जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि फ्लावर शो के उद्घाटन का समय 3ः30 बजे बताया गया मगर आज सुबह 11 बजे उद्घाटन कर दिया गया। ऐसे में वह कैसे जा सकते थे।

उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब फ्लावर शो में नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारी नहीं पहुंच पाए हैं। इस मामले को वह सीईओ के संज्ञान में भी लाएंगे। नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन को फ्लावर शो में ना बुलाने पर कर्मचारियों में भी गुस्सा देखा जा रहा है क्योंकि कर्मचारियों की और से एसोसिएशन के पदाधिकारी ही प्रतिनिधित्व करते हैं।

यहां से शेयर करें