Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Ghaziabad News:गन प्वाइंट पर इलेक्ट्रिक शोरूम से लूटे 30 लाख – Ghaziabad News:गन प्वाइंट पर इलेक्ट्रिक शोरूम से लूटे 30 लाख –

Ghaziabad News:गन प्वाइंट पर इलेक्ट्रिक शोरूम से लूटे 30 लाख

Ghaziabad News: जिले में चुनाव को लेकर अलर्ट के बीच  एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से बदमाशों ने 30 लाख रुपए लूट लिए। यह वारदात रविवार रात उस वक्त हुई, जब कर्मचारी शोरूम को बंद करने की तैयारी में थे। तभी दो बदमाश आए और गन प्वाइंट पर कैश लूटकर ले गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में घूकना मोड़ के पास राजा सलूजा का इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम है। राजा सलूजा ने बताया कि रात करीब 10 बजे 2 कर्मचारी शोरूम का लोहे का गेट बंद करके अंदर कैश इकट्ठा कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए। उन्होंने गेट के नीचे से अंदर हाथ डालकर उसे खोल लिया और अंदर घुस गए।

यह भी पढ़े: Ghaziabad News: BJP मेयर प्रत्याशी के दफ्तर में जमकर चले लात-घूसे

इसके बाद कर्मचारियों की कनपटी पर पिस्टल लगाकर सारा कैश एक बैग में भर लिया। बदमाश यह बैग अपने साथ ही लेकर आए थे। कैश लूटने के बाद बदमाश पीछा करने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

क्या कहते हैं अधिकारी
नंदग्राम एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि वादी से बातचीत और सीसीटीवी देखने से पता चला है कि दो बदमाशों ने करीब 30 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया है। इस मामले में खुलासे के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है।

यहां से शेयर करें