Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Ghaziabad News: BJP मेयर प्रत्याशी के दफ्तर में जमकर चले लात-घूसे – Ghaziabad News: BJP मेयर प्रत्याशी के दफ्तर में जमकर चले लात-घूसे –

Ghaziabad News: BJP मेयर प्रत्याशी के दफ्तर में जमकर चले लात-घूसे

Ghaziabad News: जिले में सोमवार को टिकट कटने से नाराज भाजपा नेताओं की मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें दो गुट एक दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसा रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के पहुंचने से पहले मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल के चुनावी कार्यालय पर यह घटना हुई। जब बात बढ़ने लगी तो पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। इसके अलावा बीजेपी विधायक अजीत पाल त्यागी के कैंप कार्यालय पर भी ऐसी ही घटना हुई है। यहां भी कार्यकर्ता विधायक पर टिकट देने में मनमानी का आरोप लगा रहे थे। कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। काफी जद्दोजहद के बाद मामला शांत हुआ। दोनों ही जगहों पर करीब तीन घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़े : प्राधिकरण का बकाया न देने पर उत्तराखंड पब्लिक स्कूल सील, जानें पूरा केस

मेयर प्रत्याशी का नामांकन कराने के लिए सोमवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सुनीता दयाल के चुनावी कार्यालय आने वाले थे। इससे पहले भाजपा (Bjp) के महानगर प्रभारी अमित वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा समेत कई विधायक और तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मेयर के चुनाव कार्यालय पर इकट्ठा हुए। इसी दौरान टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ता वहां पहुंचने शुरू हो गए। कुछ देर बाद सांसद जनरल वीके सिंह और साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा के पक्ष के कार्यकर्ता भी आ गए। यह वह लोग थे, जो भाजपा से पार्षद का टिकट चाहते थे, लेकिन ऐन वक्त पर नाम कट गया। इनमें से कुछ ऐसे भी कार्यकर्ता थे जो उस प्रत्याशी से नाराज थे, जिसका टिकट फाइनल हुआ है। इन कार्यकर्ताओं ने महानगर प्रभारी अमित वाल्मीकि को खूब खरी-खोटी सुनाई।

यह भी पढ़े : Greater Noida:जीबीयू के गर्ल्स हॉस्टल में आग से मचा हड़कंप

टिकट बांटने के नाम पर जेबें भरने का आरोप
एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि जो प्रत्याशी दिल्ली में रहता है, उसे राजनगर एक्सटेंशन इलाके से टिकट दिया है। ऐसे में हम बाहरी प्रत्याशी को कैसे स्वीकार कर सकते हैं। एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नाम लेकर टिकट बांटने में जेबें भरी गई हैं। ऐसा कई वार्डों में हुआ है। इस बीच, कार्यकर्ताओं के दो गुट में बहस छिड़ गई। फिर दोनों तरफ से कार्यकर्ता उग्र हो गए और मारपीट करने लगे।

यहां से शेयर करें