Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
प्राधिकरण का बकाया न देने पर उत्तराखंड पब्लिक स्कूल सील, जानें पूरा केस – प्राधिकरण का बकाया न देने पर उत्तराखंड पब्लिक स्कूल सील, जानें पूरा केस –

प्राधिकरण का बकाया न देने पर उत्तराखंड पब्लिक स्कूल सील, जानें पूरा केस

नोएडा । नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार की दोपहर शहर के सेक्टर-56 में स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल को सील कर दिया है। इससे पहले स्कूल की जमीन का आवंटन रद्द कर दिया गया। इसके अलावा प्राधिकरण ने स्कूल के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा किया था। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल मैनेजमेंट ने जमीन आवंटन की एवज में प्राधिकरण को पैसा नहीं चुकाया है। स्कूल पर करीब 50 करोड़ रुपये बकाया हैं।
महाप्रबंधक (संस्थागत) आशीष भाटी ने कहा, “उत्तराखंड पब्लिक स्कूल को नोटिस भेजा गया है।

Greater Noida:जीबीयू के गर्ल्स हॉस्टल में आग से मचा हड़कंप

स्कूल को भूमि आवंटन किया गया था। उसकी कीमत अब तक स्कूल प्रबंधन ने नहीं चुकाई है। कई बार नोटिस भेजे गए लेकिन स्कूल मैनेजमेंट ने ना तो बकाया जमा किया और ना ही जवाब दिया है। जिसकी वजह से प्राधिकरण ने स्कूल का भूखंड आवंटन रद्द कर दिया। जिसके बाद सोमवार की दोपहर को प्राधिकरण से स्कूल सील कर दिया है। स्कूल के छात्रों और अभिभावकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्कूल में पढ़ाई बदस्तूर जारी रहेगी”

यहां से शेयर करें