Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ईमानदार व खुद्दारवादी नेता थे चौधरी चरण सिंह: जितेंद्र कुंडू ईमानदार व खुद्दारवादी नेता थे चौधरी चरण सिंह: जितेंद्र कुंडू

ईमानदार व खुद्दारवादी नेता थे चौधरी चरण सिंह: जितेंद्र कुंडू

muradnagar news  जलालपुर रोड स्थित राधेश्याम फेस 4 में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर सोमवार को किसानों व रालोद कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई।
क्षेत्रीय महासचिव चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह ने किसान गरीब व मजदूरों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की थी। इसलिए चौधरी साहब को किसान गरीब व मजदूरों के मसीहा कहा जाता है। स्वर्गीय चौधरी साहब ईमानदार खुद्दारवादी थे।
पूर्व जिला सचिव सतपाल चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब ने कभी उद्योगपतियो से चंदा नहीं लिया था। वह किसानों के चंदे से पार्टी के खर्च चलाते थे। चौधरी साहब की ईमानदारी के चर्चे बुजुर्ग की जुबान पर आज भी है।
इस मौके पर रालोद नेता पप्पू चौधरी, सतपाल चौधरी, नीरज चौधरी, एसपी सिंह चौधरी, महिपाल सिंह तेवतिया, ओमवीर चौधरी, देवेंद्र चौधरी, राजेंद्र चौधरी, शिवनाथ चौधरी, देशपाल चौधरी, चंद चौधरी, अजब सिंह, सतीश तोमर, एचपी राधेश्याम, मुकेश चौधरी, योगेंद्र त्याग, दुष्यंत त्यागी व जोगिंदर त्यागी मौजूद रहे।

 

यहां से शेयर करें