Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Ghaziabad: प्रोपर्टी के लालची बेटे-बहू ने किया ये काम सुनेगे तो हो जाएंगे हेरान Ghaziabad: प्रोपर्टी के लालची बेटे-बहू ने किया ये काम सुनेगे तो हो जाएंगे हेरान

Ghaziabad: प्रोपर्टी के लालची बेटे-बहू ने किया ये काम सुनेगे तो हो जाएंगे हेरान

Ghaziabad: (मोदीनगर)।  मकान के बंटवारे के विवाद में एक व्यक्ति ने पुत्र उसकी पत्नी सहित पांच लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव खिंदौड़ा निवासी राजकुमार का कहना है कि उसका पुत्र प्रशांत से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। वर्तमान में प्रशांत मोदीनगर में सीकरी रोड स्थित हंस बिहार कॉलोनी में पत्नी मनीषा के साथ रहता है।

यह भी पढ़े: Ghaziabad News:गन प्वाइंट पर इलेक्ट्रिक शोरूम से लूटे 30 लाख

 

20 अप्रैल को रात में 7:30 बजे पुत्र और पुत्रवधू तीन अज्ञात लोगों के साथ कार में सवार होकर पीड़ित के घर पहुंचे। गाली-गलौज कर राजकुमार के साथ मारपीट की । शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपियों ने राजकुमार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यहां से शेयर करें