Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Ryan School के प्रबंधन के खिलाफ शिक्षक और छात्रों ने खोला मोर्चा – Ryan School के प्रबंधन के खिलाफ शिक्षक और छात्रों ने खोला मोर्चा –

Ryan School के प्रबंधन के खिलाफ शिक्षक और छात्रों ने खोला मोर्चा

Ryan School:सेक्टर 39 स्थित रेयन इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक और छात्रों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि छात्रों से मनमानी फीस ली जा रही है। लेकिन सुविधा के नाम पर उन्हें कुछ नहीं दिया जा रहा। बताया ये भी गया है कि स्कूल में बच्चों के पीने के लिए पानी तक की सही व्यवस्था नहीं है। बच्चे गंदा पानी पीने को मजबूर होते हैं। स्कूल के शिक्षक नवीन कुमार ने जब छात्रों की ओर से प्रबंधन के पास जाकर प्रस्ताव रखे।

यह भी पढ़े:Greater Noida:भाई बने हैवान, ड्रिंक करने पर बहन को मार डाला

Ryan School:तो शिक्षक को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब स्कूल के अन्य शिक्षक भी नवीन कुमार के साथ अंदरूनी तौर पर खड़े हो गए हैं। बीते दिन यानी रविवार को स्कूल के बाहर अभिभावकों और कुछ शिक्षकों ने प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस संबंध में जब स्कूल की प्रिंसिपल से बातचीत करने की कोशिश की गई तो वह उपलब्ध नहीं हो सकी। नाम ना छापने की शर्त पर एक शिक्षक ने बताया कि स्कूल प्रबंधन लगातार फीस बढ़ा रखता है, लेकिन बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं देता बच्चे गंदा पानी पीने को मजबूर होते हैं।

यदि स्कूल के अंदर टॉयलेट की बात की जाए तो वह भी गंदे रहते हैं। इससे बच्चे जल्दी-जल्दी बीमार हो जाते हैं। कुछ अभिभावकों को भी स्कूल की इन कमियों के बारे में बताया गया और उन्हें दिखाया गया। जिसके बाद भी शिक्षकों के साथ स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

यहां से शेयर करें