Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Aligarh: जज्बा फाउण्डेशन महिला को कर रहा सशक्त – जय हिन्द जनाब Aligarh: जज्बा फाउण्डेशन महिला को कर रहा सशक्त – जय हिन्द जनाब

Aligarh: जज्बा फाउण्डेशन महिला को कर रहा सशक्त

Aligarh: जज्बा फाउण्डेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए जज्बा सेन्टर फॉर वुमेन इन पॉवरमेंट का मुख्य अतिथि एड. आनंद ने फीता काटकर कर उद्घाटन किया। उन्होंने फाउण्डेशन सचिव डॉ. स्वालेहीन अख्तर के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि यही बच्चे हमारा व देश का उज्जवल भविष्य हैं। कुंवर आरिफ अली ने कहा महिला सशक्तिकरण के सपने को सच करने के लिए लड़कियों के महत्व और उनकी शिक्षा को प्रचारित करने की जरूरत है। अध्यक्ष डॉ मोहम्मद शोएब ने कहा फाउंडेशन पूर्ण प्रदेश एव भारत में महिला सशक्तिकरण पर कार्य करता रहेगा।

यह भी पढ़े: Weather Update: दिल्ली एनसीआर में शिमला-मसूरी से ज्यादा ठंड

Aligarh: सचिव डॉ. स्वालेहीन अख्तर ने बताया जज्बा फाउण्डेशन के द्वारा अलीगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए जज्बा सेन्टर फॉर वुमन इन पॉवरमेंट का पहला सेन्टर खोला गया है जहां लड़कियों को सिलाई कड़ाई के साथ – साथ प्राइमरी स्तर पर निरूशुल्क शिक्षा दी जाएगी और सभी छात्राओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना ही फाउण्डेशन की प्राथमिकता है ।

उन्होंने कहा कि जल्द ही अलीगढ़ में इस तरह के 10 सेन्टर खोले जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन हसीन खान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ मो उमर, खुर्शीद अहमद, साजिद अहमद, कैसर स्वालेहीन, रेहान सैफी, मो उमैर, फरजाना, निदा, व अन्य सदस्य और छात्राएं उपस्थित रहीं।

यहां से शेयर करें