Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida: नवरत्न शीत कवच गरीब बच्चो को दे रहा गर्माहट – जय हिन्द जनाब Noida: नवरत्न शीत कवच गरीब बच्चो को दे रहा गर्माहट – जय हिन्द जनाब

Noida: नवरत्न शीत कवच गरीब बच्चो को दे रहा गर्माहट

Noida: नवरत्न फाउंडेशन्स’ एवं ’लेडीज क्लब, क्लब 26’ द्वारा आर्थिक रूप कमजोर एवं वंचित वर्ग के स्कूल जाने वाले बच्चों को कड़कड़ाती ठंड से बचाव के लिए एक माह से चलाये जा रहे ’नवरत्न शीत कवच अभियान’ में नोएडा के ’सेक्टर 16 की झुग्गी बस्ती के नेता जी सुभाष बोस कॉलोनी के रीता विद्या मंदिर’ में बस्ती के ’150 स्कूली छात्रों’ को ’गर्म स्वेटर वितरित’ किये गए. इसके साथ ’नवरत्न महिला प्रोड़ शिक्षा केंद्र ने पढ़ने वाली 15 महिलाओं को भी गर्म कार्डिगन’ प्रदान किये गए।

यह भी पढ़े: Noida Police: बहेतर काम करने वाले एसएचओ को ईनाम, लापरवहा हटाएं

Noida: नवरत्न के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के कहा कि कड़कड़ाती ठंड में बच्चों को उपहार स्वरुप मिले स्वेटर्स से उनकी खुशी देखते बनती थी. ’लेडीज क्लब की उपस्थित सदस्य श्रीमती अनीता भालवर, सुजाता गोयल, बीनू केसरी एवं स्नेह लता जैन जी ने बच्चों के सँग घुलमिल कर बहुत सारी सेहत और शिक्षा के बारे में ज्ञान बाटां’ और ’नवरत्न के उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा जी ने भी अपनी गायकी से सबका मन मोह लिया’.
अशोक श्रीवास्तव’ ने बताया की इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों के ’1700 बच्चों को स्वेटर प्रदान’ किये जा चुके हैं और शीघ्र ही हमारे निर्धारित लक्ष्य 2000 को प्राप्त कर लेंगे|


इस वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में रीता विद्या मंदिर के समन्वयक ब्रह्म पाल एवं अजय मिश्रा, राकेश यादव का अहम योगदान रहा.

यहां से शेयर करें