Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
pathan movie controversy:बॉलीवुड में मचा बवाल | – जय हिन्द जनाब pathan movie controversy:बॉलीवुड में मचा बवाल | – जय हिन्द जनाब

pathan movie controversy:बॉलीवुड में मचा बवाल |

pathan movie
 pathan movie cntroversy:बॉयकॉट बॉलीवुड को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी ने जब अपनी बात रखी तो उनकी वीडियो वायरल होने लगी हालांकि सुनील शेट्टी ने केवल जो आजकल बॉलीवुड को लेकर ट्रेंड चल रहा है वही बात बोली और कहा कि आप बॉयकॉट बॉलीवुड जैसे ट्रेंड को 1 मिनट में खत्म करा सकते हैं हमारी बात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचा सकते हैं  दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में होने वाली इन्वेस्टर सम्मिट के लिए मुंबई रोड शो करने पहुंचे थे उन्होंने बैठक के लिए उद्योगपतियों के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारों को भी आमंत्रित किया था अब इस मामले को लेकर एक नई जंग छिड़ गई है सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो उसे सियासी मुद्दा बनाने की कोशिश करती है और बना भी देती है जबकि फिल्म केवल मनोरंजन के लिए होती है उन्हें वहीं तक सीमित रहने दिया जाना चाहिए हालांकि भाजपा की ओर से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं उनका कहना है कि फिल्मों में जो दिखाया जाता है वह हकीकत से अलग होता है इसीलिए कहीं-कहीं विरोध करने की जरूरत पड़ती है मालूम हो कि 25 जनवरी को रिलीज होने वाली शाहरुख खान की पठान फिल्म को लेकर भाजपाइयों ने विरोध जताया है बेशर्म रंग गाने में जो भगवा रंग पहनकर दीपिका ने डांस किया है उसको लेकर सियासी पारा चढ़ा था और भाजपा के कई नेताओं ने फिल्म पर कम और शाहरुख खान पर ज्यादा सवाल खड़े किए थे|
pathan movie :मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा करते हैं सबसे ज्यादा विरोध
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा फिल्म आने से पहले ही विरोध शुरू कर देते हैं जनता में आवाज उठने लगी है कि नरोत्तम मिश्रा ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उन्हें लोकप्रियता मिलती रहे वह मीडिया में बने रहे इतना ही नहीं अब बॉलीवुड से भी आवाज आ रही है कि सेंसर बोर्ड की जगह नरोत्तम मिश्रा बॉडी बना देना चाहिए यदि हर फिल्म को लेकर इस तरह का विरोध किया जाएगा तो वह दिन दूर नहीं जब भारत में बॉलीवुड को काफी नुकसान हो जाएगा
यहां से शेयर करें