Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
इस दामाद ने सास को जिंदा जलाया, जाने क्यो – जय हिन्द जनाब इस दामाद ने सास को जिंदा जलाया, जाने क्यो – जय हिन्द जनाब

इस दामाद ने सास को जिंदा जलाया, जाने क्यो

Saharanpur : आमतौर पर और दामाद का रिश्ता बेहद अच्छा और पाक बताया जाता है, लेकिन सहारनपुर में एक युवक ने घरेलू झगड़े के चलते पत्नी और सास से परेशान होकर उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि सांस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना जनकपुरी क्षेत्र के अंतर्गत जनता रोड कृष्णा धाम कॉलोनी में नितिन अपनी ससुराल गया था। वह शामली का रहने वाला है। पत्नी को घर ले जाने को लेकर उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि नितिन ने आपा खो दिया और पेट्रोल बाहर से लाकर सास और पत्नी पर डाला तभी माचिस जेब से निकाल कर आग लगा दी। सास ने दम तोड़ दिया है जबकि पत्नी की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यहां से शेयर करें