जेवर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: इमरान हत्याकांड के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गौतमबुद्धनगर: थाना जेवर पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी का विवरण

दिनांक 2/3 नवंबर 2026 की रात्रि को थाना जेवर पुलिस झांझर रोड पावर हाउस के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रहे दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे रुकने की बजाय भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त घायल हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

1. शेरू उर्फ शेर मुहम्मद पुत्र यूसुफ (निवासी- मोहल्ला व्यापारियान, कस्बा जहांगीरपुर, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर)

2. मौसीम पुत्र सगीर (निवासी- मोहल्ला पठानटोला, कस्बा पहासू, थाना पहासू, बुलंदशहर)

बरामदगी:

 02 अवैध पिस्टल (.32 बोर)

 05 जिंदा कारतूस (.32 बोर)

 02 खोखा कारतूस

क्या है पूरा मामला (इमरान हत्याकांड)?

दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को दी गई तहरीर के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 की रात को इन अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी के 36 वर्षीय भाई इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना जेवर में मुकदमा अपराध संख्या 332/2026 (धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 3(5), 61(2) BNS) पंजीकृत किया गया था, जिसमें दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

 शेरू उर्फ शेर मुहम्मद:

1. मु0अ0सं0 332/2026 (धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/3/5/61(2) BNS) – थाना जेवर

2. मु0अ0सं0 351/2026 (धारा 109(1) BNS व 3/25/27 Arms Act) – थाना जेवर

3. मु0अ0सं0 535/2020 (धारा 147/148/307/323/325/352 IPC) – थाना जेवर

 मौसीम:

1. मु0अ0सं0 332/2026 (धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/3/5/61(2) BNS) – थाना जेवर

2. मु0अ0सं0 351/2026 (धारा 109(1) BNS व 3/25/27 Arms Act) – थाना जेवर

 

ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड: दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर धरने के अगले दिन गृह मंत्रालय का एक्शन, जानें पूरा मामला

यहां से शेयर करें