ग्रेटर नोएडा के जेवर में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने तोड़ा डिवाइडर, कार से टकराया; 4 की मौके पर ही दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा:यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक का अचानक संतुलन बिगड़ गया। बेकाबू ट्रक डिवाइडर को तोड़ता हुआ सड़क की दूसरी लेन में जा घुसा और सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार को जोरदार टक्कर मार दी।

कटर से गेट काटकर निकाले गए शव

टक्कर इतनी भीषण और भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार लोगों के शव सीटों के बीच बुरी तरह फंस गए।

पुलिस और राहत टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जेवर थाना पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे की राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कार के अंदर बुरी तरह फंसे शवों को निकालने के लिए पुलिस को कटर का सहारा लेना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को काटकर शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

एक्सप्रेस-वे पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे की एक लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को सड़क से हटाकर साइड कराया, जिसके बाद यातायात को सामान्य किया जा सका। पुलिस फिलहाल मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क साधने में जुटी है।

 

Digital Arrest: 165 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, 66 लाख की ठगी, ATS और सुप्रीम कोर्ट का दिखाया डर

यहां से शेयर करें