रक्षाबंधन पर महिला सुरक्षा को लेकर”आपरेशन डिकॉय तेज”

Ghaziabad news  कमिश्नरेट पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व पर महिला सुरक्षा को लेकर आॅपरेशन डिकॉय अभियान तेज कर दिया है।
पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल तथा एसीपी के नेतृत्व में स्कूल-कॉलेज, बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर सादे कपड़ों के साथ वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। छुट्टी के समय स्कूल-कॉलेजों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल युवकों पर निगाह रखी जा रही है।
पुलिस शरारती तत्वों को थाने लाकर चेतावनी देने के साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। जरूरत पड़ने पर आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने अभियान में तैनात कर्मियों को महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।

 

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें