नव नियुक्त भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत से प्रो.पंडित एच.एन. शर्मा की हुई मुलाकात

पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर के सलाहकार रहे प्रो. पंडित एच.एन. शर्मा की आज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने रावत को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच देश के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम, बदलते राजनीतिक परिदृश्य और संगठन की आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बातचीत में देश की प्रगति और विकास को गति देने के लिए प्रभावी नीतियों एवं रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

प्रो. पंडित एच.एन. शर्मा ने तीरथ सिंह रावत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए देशहित में उनके अनुभव और राजनीतिक भूमिका की सराहना की। वहीं, रावत ने मुलाकात के लिए आभार व्यक्त किया।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारियों के साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों और रणनीतियों को लेकर गतिविधियां तेज हैं।

यहां से शेयर करें