Indraprastha Gas Limited: टीकरी कलां सीएनजी स्टेशन पर ट्रक टैंक विस्फोट, 3 कर्मचारी मारे गए, 3 घायल

Indraprastha Gas Limited: नई दिल्ली। दिल्ली के आउटर इलाके टीकरी कलां स्थित इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के सीएनजी स्टेशन पर बुधवार दोपहर ट्रक के गैस टैंक में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में स्टेशन के तीन कर्मचारी मारे गए जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, घटना दोपहर 3:47 बजे रिपोर्ट की गई। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक को सीएनजी भरवाए जाते समय पाइप कनेक्ट करने के दौरान टैंक फट गया।

मृतक कर्मचारियों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गंभीर चोटों के बावजूद उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि स्टेशन हाल ही में सीएनजी लीक की घटनाओं के कारण मरम्मत के लिए बंद किया गया था। पुलिस ने बताया कि अभी जांच चल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट वाहन की खराबी से हुआ या स्टेशन में लीक के कारण। जांच के नतीजों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। स्थानीय लोगों में इस घटना से आक्रोश है। कई लोग पूछ रहे हैं कि ऐसे खतरनाक काम में सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं हो रहा। परिवार वाले पूछ रहे हैं – “पत्नी और बच्चों को कैसे बताएं?”

यह भी पढ़ें: Telangana Principal Murder Case: 10वीं के 2 छात्र गिरफ्तार, बैग में फोन मिलने पर रूपा ने डांटा था; आखिरी कॉल में ‘बाबू’ शब्द से पकड़ में आए आरोपी

यहां से शेयर करें