नोएडा में केंद्र सरकार की 12वीं वर्षगांठ पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, 2027 में ‘डबल इंजन’ की सरकार ; राम मंदिर मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नोएडा के सेक्टर-91 स्थित पंचशील इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद महेश शर्मा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और केंद्रीय सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता के समक्ष विस्तार से प्रदर्शन करने की सूचना दी। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टॉलों द्वारा केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी पहलों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना तथा डिजिटल सेवाओं से जुड़े स्टॉलों पर विभागीय अधिकारियों ने आगंतुकों को योजनाओं का लाभ लेने, आवेदन करने तथा कार्यप्रणाली की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी।

आयोजकों ने बताया कि तीन दिनों के दौरान आम जनता को योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष काउंटर और मार्गदर्शन सेवा उपलब्ध रहेगी।कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद सांसद महेश शर्मा ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारी व कर्मचारियों से योजनाओं की कार्यवाही व उपलब्धियों पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर सहित प्रदेश में केंद्र व राज्य सरकारों के सहयोग से जो विकास कार्य हुए हैं, वे मिसाल हैं।

मीडिया से बातचीत में सांसद महेश शर्मा ने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डबल‑इंजन’ सरकार है और 2027 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत निश्चित है। महेश शर्मा ने कहा, “उत्तर प्रदेश में जितने और खासतौर पर मेरे गौतम बुद्ध नगर में जितने कार्य हुए हैं, वे नमूनों में हैं; इसमें कोई दो राय नहीं कि 2027 में हमारी सरकार बनेगी।” जब रिपोर्टर ने अखिलेश यादव व राम मंदिर के विषय पर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव राम मंदिर की भावनाओं को कभी समझ नहीं पाए। उन्होंने आगे कहा कि राम भक्तों की बड़ी संख्या भाजपा के साथ है और उन पर हिंसा करने वाले लोगों की आलोचना की। राम मंदिर में चोरी के बताए जा रहे मामले पर पूछे जाने पर सांसद ने कहा कि यदि किसी बड़ी व्यवस्था में खामियां पाई जाती हैं तो जांच होगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच निष्पक्ष रहेगी और दोषियों को कानूनी दायरे में दण्डित किया जाएगा।

प्रदर्शनी के संयोजक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें लाभान्वित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि तीन दिनों के आयोजन में विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक प्रदर्शन, बेरोजगारी से जुड़ी योजनाओं की जानकारी तथा स्वास्थ्य स्क्रीनिंग प्वाइंट भी लगाए गए हैं। आयोजकों ने आम जनता से आग्रह किया कि वे प्रदर्शनी का लाभ उठाकर अपने संबंधित प्रश्नों व समस्यााओं का समाधान प्राप्त करें। स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शनी की तारीफ करते हुए कहा कि यह पहल योजनाओं की जानकारी सीधे आम आदमी तक पहुंचाने के लिहाज से सकारात्मक है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए कई युवा और बुजुर्गों ने स्टॉलों पर जाकर सब्सिडी, पेंशन, आयुष्मान कार्ड तथा डिजिटल सेवाओं से जुड़ी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: चेहरे पर तिलक नहीं, घर में दहशत, गाजियाबाद के खोड़ा में सिरफिरे युवके ने दो बहनों पर अंधाधुंध फायरिंग, दोनों गंभीर रूप से घायल, पुलिस तलाश में

यहां से शेयर करें