कंबोडिया लिंक वाले निवेश ठगी गिरोह का भंडाफोड़

फोटो 2,2-1
कैप-हैड:
फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और विदेशी व्हाट्सएप नंबरों के जरिए चल रहा था करोड़ों रुपये की साइबर ठगी का नेटवर्क

New Delhi news  दक्षिण-पश्चिम जिला साइबर पुलिस स्टेशन ने अंतरराज्यीय आॅनलाइन निवेश ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह के तार कंबोडिया से संचालित विदेशी साइबर आॅपरेटरों से जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बी.टेक, एमबीए और साइबर सिक्योरिटी डिप्लोमा धारक युवक भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर फर्जी स्टॉक मार्केट निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए मोटे मुनाफे का लालच दिया गया। ग्रुप में नकली लाभ के स्क्रीनशॉट दिखाकर विश्वास बनाया गया और पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में करीब ?24 लाख जमा कराए गए। बाद में मुनाफा निकालने के नाम पर अतिरिक्त रकम की मांग की जाने लगी। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जांच के लिए प्रवेश कौशिक के नेतृत्व और संघमित्रा की निगरानी में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच के दौरान पता चला कि ठगी में इस्तेमाल किए गए व्हाट्सएप नंबर कंबोडिया से संचालित हो रहे थे।
जांच में यह भी सामने आया कि ठगी की रकम को विभिन्न राज्यों में खोले गए फर्जी कंपनियों के बैंक खातों यानी म्यूल अकाउंट्स के जरिए घुमाया जाता था। आरोपियों द्वारा विदेशी साइबर ठगों को बैंक खातों की पहुंच एपीके आधारित रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन के जरिए उपलब्ध कराई जाती थी।
छापेमारी के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, बैंकिंग रिकॉर्ड, कमीशन संबंधी दस्तावेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।

New Delhi news

यहां से शेयर करें