सुबह-सुबह मौत का मंजर: विवेक विहार की इमारत में आग से 9 लोगों की मौत

Delhi News:

Delhi News: नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में नौ लोगों की जान चली गई। यह घटना विवेक विहार फेज-I के ब्लॉक-B स्थित एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में सुबह करीब 3:48 बजे हुई, जब अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया।

Delhi News:

ऊपरी मंजिलों को आग ने लिया चपेट में
पुलिस के अनुसार, आग ने इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर बने फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलने के कारण कई लोग अंदर फंस गए। मौके पर पहुंची टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें से दो लोग मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Fire breaks out in a 4-story building in Vivek Vihar Shahdara, Delhi

Delhi News:

12 दमकल गाड़ियों ने कई घंटों में पाया काबू
आग बुझाने के लिए कुल 12 दमकल गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया। इसके अलावा दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस ने भी राहत और बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, सुबह करीब 8:00 बजे ‘स्टॉप’ संदेश जारी किया गया।

छह फ्लैटों में लगी आग, नौ जली हुई लाशें बरामद
अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, आग कम से कम छह फ्लैटों में रखे घरेलू सामान में लगी थी। बचाव अभियान के दौरान अलग-अलग मंजिलों से नौ जली हुई लाशें बरामद की गईं—पहली मंजिल से एक, दूसरी मंजिल से पांच और बंद सीढ़ी क्षेत्र से तीन शव मिले। सभी शव दिल्ली पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

कारणों की जांच जारी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
फिलहाल आग लगने के कारणों का आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Delhi News:

नगर पार्षद और विधायक ने जताया दुख
स्थानीय नगर पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अभी भी तलाशी अभियान जारी है और शवों की पहचान करना मुश्किल है, जिसके लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।

वहीं भाजपा विधायक संजय गोयल ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि आग सुबह करीब 3:45 बजे लगी और तेजी से चारों मंजिलों तक फैल गई। उन्होंने बताया कि कुछ लोग समय पर ताला नहीं खोल पाए, जिसके कारण उनकी जान चली गई।

मृतकों की पहचान (प्रारंभिक जानकारी)

दूसरी मंजिल (पीछे की तरफ):

  1. अरविंद जैन (60) पुत्र छोटे लाल
  2. अनीता जैन (58) पत्नी अरविंद जैन
  3. निशांत जैन (35) पुत्र अरविंद जैन
  4. आंचल जैन (33) पत्नी निशांत जैन
  5. मास्टर आकाश जैन (1.5 वर्ष) पुत्र निशांत जैन

पहली मंजिल: शिखा जैन (45) पत्नी नवीन

तीसरी मंजिल (एक ही परिवार):

  1. नितिन जैन (50)
  2. शैले जैन (48) पत्नी नितिन जैन
  3. सम्यक जैन (25) पुत्र नितिन जैन

घायल:  नवीन जैन (48 वर्ष)

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा घटना की विस्तृत जांच जारी है।

Delhi News:

यहां से शेयर करें