Delhi NCR rain : दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में तेज हवाओं के बाद बारिश; भारी बारिश, आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी
नई दिल्ली। जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन कई इलाकों में जलभराव से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। Delhi NCR rain
दोपहर से रात तक बारिश का अनुमान
आईएमडी के मुताबिक दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और बिजली चमकने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। शाम 5 से रात 8 बजे के बीच अधिकांश स्थानों पर बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने का अनुमान है। Delhi NCR rain
Delhi NCR rain
गाजियाबाद में बारिश से जलभराव
गाजियाबाद में दोपहर करीब दो बजे तेज हवाओं के बाद झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हुआ, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

