New Delhi news दिल्ली पुलिस के ‘नशा नॉट कूल’ सप्ताहभर चलने वाले एंटी-ड्रग जागरूकता अभियान के दूसरे दिन राजधानी में शनिवार को खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
अभियान के तहत दिल्ली के विभिन्न नशा मुक्ति केंद्रों, स्कूलों और झुग्गी-झोपड़ी (खख क्लस्टर) क्षेत्रों में रस्साकशी, वॉलीबॉल, आर्म रेसलिंग और दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और टीम भावना, अनुशासन व खेल भावना का प्रदर्शन किया। पुलिस का मानना है कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक दृढ़ता भी विकसित करते हैं, जिससे युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकते हैं।
अभियान का मुख्य लक्ष्य खेलों के माध्यम से युवाओं को जागरूक करना और उन्हें नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है। इसके अलावा सोशल मीडिया, रेडियो और सिनेमा हॉल के जरिए भी इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है,
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और इसे सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।



New Delhi news

