नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन: नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (एनईए) ने कर्मचारियों के हित में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश का शुक्रवार को आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीईओ को धन्यवाद ज्ञापन भी सौंपा गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ. राजकुमार सिंह ने बताया कि संगठन लंबे समय से नियमित कर्मचारियों के लिए कैशलेस ओपीडी सुविधा लागू कराने तथा संविदा कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहा था। उन्होंने कहा कि हाल के समय में सीईओ द्वारा कर्मचारियों के हित में किए गए विभिन्न भत्तों एवं चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े निर्णय सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इन निर्णयों से प्राधिकरण कर्मचारियों के उत्साह और कार्यकुशलता में वृद्धि हुई है। इस दौरान प्राधिकरण की महिला कर्मचारियों ने भी एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कर्मचारी हित में किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष चौ. राजकुमार सिंह, महासचिव जितेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, सचिव नीरज राणा, अमित कुमार एवं कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

