New Delhi news दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात को विशेष इंटीग्रेटेड नाइट चेकिंग ड्राइव चलाकर नशे में वाहन चलाने वाले 269 चालकों को पकड़ा गया, जबकि 38 वाहनों को जब्त किया गया।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से अब तक कुल 7,478 चालकों के खिलाफ नशे में ड्राइविंग के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 6,844 चालकों पर चालान किया गया, जबकि 634 वाहनों को जब्त किया गया है। सबसे ज्यादा मामले दोपहिया चालकों (4,906) के हैं, जबकि कार चालकों के 908 मामले सामने आए हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे में ड्राइविंग के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और आगे भी ऐसे विशेष अभियान चलाए जाते रहेंगे।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) संजय त्यागी ने नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और जरूरत पड़ने पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट या ड्राइवर की सहायता लें, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।

New Delhi news

