मध्य प्रदेश को दो नई रेल सौगात: भोपाल-धनबाद और भोपाल-चोपन एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी
New Delhi/Bhopal news मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच रेल संपर्क को मजबूत करते हुए रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को रेल भवन, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से गाड़ी संख्या 11631/32 भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 11633/34 भोपालझ्रचोपनझ्रभोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेन्द्र शुक्ल, सांसद आलोक शर्मा व डॉ. राजेश मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
48 हजार करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति
रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में मध्य प्रदेश में रेलवे विकास अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा है। राज्य से जुड़ी लगभग रु. 48,000 करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इंदौरझ्रमनमाड नई रेल लाइन (रु.18,000 करोड़), भुसावल-खंडवा तृतीय-चतुर्थ लाइन (रु.3,500 करोड़), प्रयागराज-मानिकपुर तृतीय लाइन (रु.1,640 करोड़), रतलाम-नागदा तृतीय-चतुर्थ लाइन (रु.1,000 करोड़), इटारसीझ्रनागपुर चतुर्थ लाइन (रु.5,400 करोड़) और वडोदरा-रतलाम तृतीय-चतुर्थ लाइन (रु.8,800 करोड़) जैसी परियोजनाएं राज्य की रेल क्षमता बढ़ाएंगी।
इसके अलावा गोंदिया-जबलपुर दोहरीकरण, इटारसी-भोपाल-बीना कॉरिडोर, रामगंज मंडी-भोपाल, ललितपुर-सिंगरौली सहित कई परियोजनाएं प्रगति पर हैं।
डंकुनी-सूरत मालवाहक गलियारा बनेगा गेमचेंजर
केंद्रीय बजट में डंकुनी (पश्चिम बंगाल) से सूरत (गुजरात) तक 2,052 किमी लंबा नया समर्पित मालवाहक गलियारा प्रस्तावित है, जो ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। यह कॉरिडोर पश्चिमी बंदरगाहों तक निर्बाध माल परिवहन सुनिश्चित कर औद्योगिक विकास को गति देगा।
ट्रेनों का संचालन विवरण
भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस (11631/32) यह ट्रेन 30 स्टेशनों पर ठहरेगी। भोपाल से रात 20:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20:30 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में धनबाद से 07:20 बजे चलकर अगले दिन 07:00 बजे भोपाल पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, शयनयान और सामान्य श्रेणी सहित कुल 24 कोच होंगे।
भोपाल-चोपन-भोपाल एक्सप्रेस (11633/34)
यह साप्ताहिक ट्रेन 15 स्टेशनों पर ठहरेगी। भोपाल से 20:55 बजे रवाना होकर अगले दिन 10:50 बजे चोपन पहुंचेगी। वापसी में 17:10 बजे चोपन से चलकर अगले दिन 07:00 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसमें भी 24 कोच होंगे।
सिंगरौली को मिलेगा सीधा लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नई ट्रेन सेवा से सिंगरौली को नियमित रेल संपर्क मिला है। इससे झारखंड और बिहार के साथ सीधा संपर्क स्थापित होगा और व्यापार, ऊर्जा व खनन क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा।
मध्य प्रदेश में रेलवे विकास की झलक
वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में भारतीय रेल के लिए रु.2,93,030 करोड़ पूंजीगत व्यय और रु.1.20 लाख करोड़ सुरक्षा मद में प्रावधान किया गया है। मध्य प्रदेश को रु.15,188 करोड़ आवंटित हुए हैं, जो 2009-14 की तुलना में 24 गुना अधिक है। राज्य में रु.1,18,379 करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर हैं और 100% विद्युतीकरण पूरा हो चुका है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 80 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। साथ ही 5 जोड़ी वंदे भारत और 4 जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। नई ट्रेनों का शुभारंभ क्षेत्रीय संपर्क, यात्री सुविधा और औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
New Delhi/Bhopal news

