क्राइम ब्रांच ने 100 खोए मोबाइल ढूढ़कर असली मालिकों को लौटाए

New Delhi news   दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने सोमवार को सराहनीय कार्रवाई करते हुए 100 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन ढूंढकर कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं।
दिल्ली क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मंगेश कश्यप ने बताया कि अभियान क्राइम ब्रांच के वेस्टर्न रेंज, एजीएस एवं सेंट्रल रेंज ने संयुक्त रूप से चलाया गया। पूरी कार्रवाई डीसीपी क्राइम-टू विक्रम सिंह एवं डीसीपी क्राइम- थर्ड हर्ष इंदौरा के समग्र पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने लगातार फील्ड वर्क, तकनीकी सर्विलांस और व्यवस्थित फॉलो-अप के जरिए मोबाइल फोन ट्रेस किए। इस आॅपरेशन का नेतृत्व इंस्पेक्टर वीर सिंह, इंस्पेक्टर विनय भारद्वाज, इंस्पेक्टर सुनील कुंडू एवं इंस्पेक्टर पवन कुमार ने किया। टीम में हेड कांस्टेबल मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल अंकुर कुमार, महिला कांस्टेबल अलका और महिला कांस्टेबल पूजा सहित अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त एसीपी राज कुमार, भगवती प्रसाद एवं राजपाल डबास के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर अनिल मलिक, इंस्पेक्टर सतीश मलिक और इंस्पेक्टर कश्मीरी लाल की टीम ने भी निरंतर तकनीकी ट्रैकिंग और फील्ड कार्रवाई के माध्यम से मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें मालिकों को लौटाने में कामयाबी मिली।
क्राइम ब्रांच ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत दिल्ली पुलिस की आॅनलाइन सेवाओं तथा सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे त्वरित ट्रैकिंग और बरामदगी संभव हो सके।

\

 

New Delhi news

यहां से शेयर करें