OPPO Reno15 Series 5G Review: नई दिल्ली। OPPO ने अपनी लोकप्रिय Reno Series की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारत में Reno15 Series 5G पेश कर दी है। कंपनी ने तीन मॉडल—Reno15, Reno15 Pro और Reno15 Pro Mini—को भारतीय बाजार में उतारा है। तीनों ही स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं और 5G सपोर्ट के साथ आते हैं। हमने इन तीनों फोन्स को टेस्ट किया और यहां आपके लिए इसका विस्तृत रिव्यू अनुभव पेश है।
OPPO Reno15 Series 5G Review:
डिजाइन: खूबसूरत, प्रीमियम और बेहद ड्यूरेबल
OPPO ने इस बार डिजाइन पर खास जोर दिया है। Reno15 Series हाथ में लेते ही प्रीमियम अनुभव देती है।
- फोन के वजन का बैलेंस बेहतरीन है और ग्रिप मजबूत रहती है।
- कंपनी ने पहली बार भारत में कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन Reno15 Pro Mini पेश किया है।
Reno15 और Reno15 Pro Mini में HoloFusion तकनीक और One-piece Sculpted Glass डिजाइन मिलता है। खासकर ग्लेशियर व्हाइट वेरिएंट में लाइट पड़ने पर 3D लेयर्ड इफेक्ट बहुत आकर्षक लगता है।
ड्यूरेबिलिटी के लिए तीनों फोन एयरस्पेस ग्रेड एलुमिनियम फ्रेम, Sponge Bionic Cushioning और
- Reno15 व Mini में Corning Gorilla Glass 7i
- जबकि Reno15 Pro में Gorilla Glass Victus 2
दिया गया है।
धूल और पानी से सुरक्षा के लिए फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आते हैं।
डिस्प्ले: अल्ट्रा-थिन बेजेल्स और 120Hz AMOLED स्क्रीन
तीनों ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली Smart-Adapt AMOLED स्क्रीन दी गई है।
Reno15 Series के अल्ट्रा-थिन बेजेल्स फोन के प्रीमियम लुक को और आकर्षक बनाते हैं।
कैमरा: 200MP गेम चेंजर, शानदार इमेजिंग और 4K वीडियो क्वालिटी
Reno15 Camera Setup
- 50MP मेन कैमरा
- 50MP टेलीफोटो 5x
- 8MP अल्ट्रा-वाइड
- 50MP सेल्फी
Reno15 Pro & Pro Mini Camera Setup
- 200MP OIS मेन कैमरा
- 50MP अल्ट्रा-वाइड
- 50MP टेलीफोटो 5x
- 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी
पहली बार कंपनी ने भारतीय यूज़र्स के लिए Pure Tone Technology शामिल की है, जिससे स्किन टोन और कलर बैलेंस बेहद नैचुरल दिखते हैं।
200MP कैमरा बेहद बारीक टेक्सचर कैप्चर करता है और 1X से 3.5X तक का जूम पोर्ट्रेट्स को अल्ट्रा-क्लियर बनाता है।
वीडियो परफॉर्मेंस
- 4K 60fps HDR रिकॉर्डिंग
- कैमरों के बीच seamless स्विचिंग
- Dual-View Video फीचर
- नया वीडियो एडिटिंग टूल (थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं)
सेल्फी कैमरा 100-डिग्री FOV देता है, जिससे ग्रुप सेल्फी आसानी से ली जा सकती हैं।
Popout फीचर और एडिटिंग टूल: क्रिएटर्स के लिए खास
पहली बार Reno Series में Popout नाम का क्रिएटिव फीचर जोड़ा गया है।
- 2 से 9 तस्वीरों को मिलाकर कोलाज
- किसी एक फोटो को पॉपआउट कर इंटरैक्टिव स्टोरी बनाना
- स्टिल और मोशन दोनों फोटोज में काम करता है
नए AI Portrait Glow और AI Eraser जैसे फीचर्स एडिटिंग को और आसान बनाते हैं।
परफॉर्मेंस: लैग-फ्री, दमदार और 120fps तक स्मूद
- Reno15 Pro / Pro Mini → MediaTek Dimensity 8450
- Reno15 → Snapdragon 7 Gen 4 (4nm)
CPU में 27% और GPU में 30% तक सुधार है।
AI HyperBoost 2.0 और AI LinkBoost 3.0 से गेमिंग और नेटवर्क परफॉर्मेंस शानदार मिली।
बैटरी और चार्जिंग: 6500mAh + 80W सुपर फास्ट चार्जिंग
- Reno15 & Pro → 6500mAh
- Pro Mini → 6200mAh
- 80W SUPERVOOC चार्जिंग
- Reno15 Pro → 50W AIRVOOC Wireless Charging
सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में
- 5 घंटे WhatsApp
- 3 घंटे YouTube
- 5 घंटे Instagram
का बैकअप मिलता है।
ColorOS 16: और ज्यादा स्मूद, और ज्यादा स्मार्ट
- नया Luminous Rendering Engine
- Trinity Engine → लंबी परफॉर्मेंस
- AI Mind Space फीचर (Google Gemini इंटीग्रेशन)
- Dual Authentication Locking Mode
- सिम निकालते ही फोन ऑटो लॉक हो जाता है
O+ Connect से OPPO, iOS, Windows और macOS के बीच फाइल्स और स्क्रीन-शेयरिंग बेहद आसान हो जाती है।
क्यों खरीदें यह फोन?
- 200MP फ्लैगशिप कैमरा
- शानदार वीडियो और एडिटिंग फीचर्स
- प्रीमियम और मजबूत डिजाइन
- सुपर फास्ट चार्जिंग
- AI बेस्ड स्मूद परफॉर्मेंस
- IP69 रेटिंग और हाई लेवल का सेफ्टी सिस्टम
कीमत ₹45,999 से शुरू—इस रेंज में यह सीरीज पूरी तरह पैसा वसूल कहा जा सकता है।
OPPO Reno15 Series 5G Review:

