Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बच्चों को ज्ञानवान के साथ संस्कारवान बनाना और युवाओं बच्चों को ज्ञानवान के साथ संस्कारवान बनाना और युवाओं

बच्चों को ज्ञानवान के साथ संस्कारवान बनाना और युवाओं को देश के भविष्य के लिए तैयार करना सरकार की जिम्मेदारी :ब्रजेश पाठक 

गाजियाबाद के विकास कार्यों की उप मुख्यमंत्री ने की समीक्षा  
 
Ghaziabad news  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को जनपद गाजियाबाद में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ प्रगति समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को पेयजल, बिजली, सीवर और बेहतर सड़कें उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, वहीं बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देना समय की जरूरत है।भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने शालीमार गार्डन, साहिबाबाद स्थित प्रेरणा स्थल पर महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इसके बाद नंदी-नंदिनी गौशाला, एमएमजी जिला अस्पताल, निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कविनगर स्थित जानकी ऑडिटोरियम और रामलीला ग्राउंड में जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की गई। विकास भवन पहुंचकर उन्होंने ‘मिशन शक्ति गैलरी’ का लोकार्पण किया।

– अधिकारियों को सख्त निर्देश

दुर्गावती देवी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद अतुल गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। उप मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को एमएसएमई उद्यमियों को हर सुविधा उपलब्ध कराने, जल निगम को शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने, पंचायतों में भवन निर्माण और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर व दवाइयों की उपलब्धता के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति और बर्न यूनिट बनाने पर भी जोर दिया गया।

-शिक्षा, सुरक्षा और यातायात पर फोकस

उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूलों में खेल-कूद और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने, पुलिस विभाग को अपराध नियंत्रण के लिए मास्टर प्लान बनाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही गाजियाबाद को प्रदेश ही नहीं, देश में विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का लक्ष्य दोहराया।

– लाभार्थियों को सहायता

कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और रोजगारपरक ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और टूलकिट वितरित किए।
Ghaziabad news
यहां से शेयर करें