Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अराजक तत्वों पर  होगी सख्त कार्रवाई: गौड़   अराजक तत्वों पर  होगी सख्त कार्रवाई: गौड़  

अराजक तत्वों पर  होगी सख्त कार्रवाई: गौड़  

ghaziabad news पुलिस लाइन स्थित परमजीत हॉल में पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ ने कहा कि हर बीट की जिम्मेदारी एक पुलिस अधिकारी को दी गई है। रूट पर 1657 सीसीटीवी  कैमरे, 71 बैरियर, 33 सार्वजनिक घोषणा प्रणाली, और 1560 पुलिस स्वयंसेवक लगाए गए हैं। ढफश् व चीता मोबाइल यूनिट को रूट पर और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर तैनात किया गया है। अग्निशमन से लेकर बिजली सुरक्षा तक के निर्देश दिए। कांवड़ शिविरों में फायर सेफ्टी के लिए अग्निशमन यंत्र, रेत की बाल्टियां और पानी के ड्रम अनिवार्य किए गए हैं। बिजली सुरक्षा के मानकों का पालन करवाने हेतु शिविर आयोजकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कांवड़ की ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई 12 फीट से अधिक न हो, इसके लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने कांवड़ रूट के आसपास के क्षेत्रों में अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामुदायिक समरसता का प्रतीक है, जिसे हर हाल में शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराया जाएगा।

यहां से शेयर करें