Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
GST प्रवर्तन प्रमुखों का सम्मेलन 4 मार्च को नई दिल्ली में GST प्रवर्तन प्रमुखों का सम्मेलन 4 मार्च को नई दिल्ली में

GST प्रवर्तन प्रमुखों का सम्मेलन 4 मार्च को नई दिल्ली में, उद्घाटन करेंगी वित्त मंत्री

Minister Nirmala Sitharaman

Minister Nirmala Sitharaman नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण 4 मार्च को नई दिल्ली में एक दिवसीय जीएसटी प्रवर्तन प्रमुखों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। इस सम्मेलन में कर चोरी रोकने के उपायों पर चर्चा होगी। वित्त मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में बताया कि इस सम्मेलन में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी शामिल होंगे। सम्मेलन में सभी राज्य और केंद्रीय माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रवर्तक प्रमुखों के साथ कर चोरी रोकने के उपायों पर चर्चा होगी। इसके अलावा नकली चालान प्रक्रिया से निपटना, सर्वोत्तम अभ्यास साझा करना एवं तालमेल को बढ़ावा देना, प्रौद्योगिकी और डेटा का लाभ उठाना तथा व्यवसाय करने में आसानी को संतुलित करना जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

Minister Nirmala Sitharaman

यहां से शेयर करें