बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रिया सरन ने AI तकनीक के गलत इस्तेमाल को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। हाल ही में उन्होंने अपनी AI से मॉर्फ की गई तस्वीरों के बारे में बताया, जिन्हें देखकर उन्हें खुद परेशानी हुई। एक्ट्रेस ने कहा कि कई बार तो उन्हें खुद भी यह समझ नहीं आता कि तस्वीर में दिख रही महिला असल में वो हैं या नहीं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘छुट्टमल्ले’ की तस्वीरों के साथ भी AI के जरिए छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील रूप में पेश किया गया था, जिस पर जाह्नवी ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी।
‘ब्रेस्ट का साइज तक बदल देते हैं लोग’
एक मीडिया हाउस से बातचीत में श्रिया सरन ने कहा कि आमतौर पर महिलाओं को ही AI के दुरुपयोग का सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता है, क्योंकि इंटरनेट पर उनकी बॉडी को लेकर अनावश्यक चर्चा शुरू हो जाती है। एक्ट्रेस ने बताया कि छेड़छाड़ की गई तस्वीरों में ब्रेस्ट का साइज बदल दिया जाता है, कभी पहने हुए कपड़े गायब कर दिए जाते हैं तो कभी शरीर के अन्य हिस्सों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि यह मानसिक रूप से परेशान करने वाला और पूरी तरह गलत है।
‘AI से फायदा भी, खतरा भी’
श्रिया ने आगे कहा कि AI तकनीक के पास लोगों की मदद करने और बेहतरी के लिए काफी संभावनाएं हैं, लेकिन इसके साथ ही यह खतरनाक स्थितियां भी पैदा कर सकती है। उन्होंने इसे हर नई तकनीक के साथ आने वाली एक सामान्य चुनौती बताया और कहा कि आने वाले समय में या तो इसके साथ जीना सीखना होगा या इससे निपटने के तरीके खोजने होंगे।
वर्क फ्रंट पर श्रिया सरन
काम की बात करें तो इन दिनों श्रिया सरन फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी यह शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में श्रिया एक बार फिर अजय देवगन के किरदार विजय सलगांवकर की पत्नी नंदिनी सलगांवकर के रोल में नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: नोएडा सेक्टर-62 रामलीला, राम जन्म, भजन जैमिंग, ताड़का वध

