टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने अतीत के एक रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। ‘गुलाम’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘अलायंस’ जैसे शो में नजर आ चुकीं नीति ने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने रिश्ते के दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित किया था।
कपड़ों से लेकर दोस्तों तक, हर बात पर उठते थे सवाल
‘हॉटरफ्लाई’ को दिए इंटरव्यू में नीति ने बताया कि यह घटना ‘कैसी ये यारियां’ के पहले सीजन की शूटिंग के दौरान की है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। एक्ट्रेस के मुताबिक उनका एक्स बॉयफ्रेंड उनके पहनावे, दोस्तों और आने-जाने को लेकर लगातार सवाल करता था। नीति ने कहा कि उस दौर में वह काफी नासमझ थीं और बार-बार खुद को सही ठहराने की कोशिश करती रहती थीं।
जन्मदिन की पार्टी में हुई मारपीट
नीति ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार उनके एक्स के जन्मदिन पर माहौल ठीक न लगने पर उन्होंने और उनकी सहेलियों ने वहां से निकलने का फैसला किया। जब वह विदा लेने गईं, तो एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें रोक दिया और जाने नहीं दिया। एक्ट्रेस के अनुसार इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और उसने उन्हें पकड़ा, धक्का दिया और थप्पड़ भी मारा। उन्होंने बताया कि यह पूरी घटना बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।
सिगरेट से जलाए जाने का दावा
नीति ने आगे बताया कि सिक्योरिटी गार्ड ने उनकी सहेलियों को बताया था कि ऐसी घटनाएं वहां अक्सर होती रहती हैं। जब सहेलियां मदद के लिए आईं, तब भी एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें धक्का देता और पकड़ता रहा। एक्ट्रेस के मुताबिक बाद में जब वह अपनी बिल्डिंग पहुंचीं, तो उनके एक्स ने सिगरेट पीते हुए उनसे पार्टी छोड़कर जाने की वजह पूछनी शुरू की और इसी दौरान उसने सिगरेट से उन्हें जला दिया। नीति ने बताया कि उस घटना के निशान आज भी उनके शरीर पर मौजूद हैं, क्योंकि उनकी त्वचा पर केलॉइड बनने की प्रवृत्ति है, जिस वजह से निशान साफ दिखाई देता है।
यह भी पढ़ें: ‘लोग ब्रेस्ट का साइज तक बदल देते हैं’, AI से बनी अश्लील तस्वीरों पर भड़कीं श्रिया सरन

