तीन घंटे चले अभियान में 55 बदमाश गिरफ्तार, 2,780 बीसी की हुई जांच

*स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में ‘जनरल गश्त’, 22,774 वाहनों की जांच*

New Delhi news  स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने 11 और 12 अगस्त की मध्यरात्रि रात 11 बजे से 2 बजे तक सभी 15 जिलों में व्यापक रात्रि गश्त अभियान ‘जनरल गश्त’ चलाया। पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के नेतृत्व में हुए अभियान का उद्देश्य सुरक्षा मजबूत करना, अपराध रोकना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना रहा।

नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच
अभियान के दौरान प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रणनीतिक स्थानों पर नाकेबंदी कर 22,774 वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने 2,780 घोषित/संदिग्ध बदमाशों की जांच की, जिनमें से 55 को गिरफ्तार किया गया।
अभियान में दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत 18,537, धारा 66 के तहत 2,409 तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 490 निवारक कार्रवाई की गई। आबकारी अधिनियम के तहत 917 मामले और शस्त्र अधिनियम के तहत 21 मामले दर्ज किए गए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

New Delhi news

यहां से शेयर करें