वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन, जानिए जीवन का सफ़रनामा

नोएडा (उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल पंडित श्री कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा (79) का शनिवार रात नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते कुछ दिनों से फेफड़ों में संक्रमण (Lungs Infection) की समस्या से जूझ रही थीं।  

अस्पताल में चल रहा था इलाज

सत्यवती मिश्रा जी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी था। शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था। हालांकि, तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।  

राजनीतिक जगत में शोक की लहर

श्रीमती सत्यवती मिश्रा के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।  

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को यह संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।  

 केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके मृदु व्यवहार और धर्मपरायण स्वभाव को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।  

नोएडा में संपन्न अंतिम संस्कार

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए आवास पर लाया गया है। उनका अंतिम संस्कार नोएडा के सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास (श्मशान घाट) पर किया गया।  वर्ष 1963 में कलराज मिश्र जी के साथ परिणय सूत्र में बंधी सत्यवती मिश्रा जी अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री और भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

 

हैदराबाद में वरिष्ठ पत्रकार देवकुमार पुखराज को मिला पं.सदाशिव शर्मा स्मृति पुरस्कार

यहां से शेयर करें