“जम्मू से श्रीनगर तक दौड़ी वंदे भारत: कश्मीर को मिली ऐतिहासिक रेल कनेक्टिविटी”

New Delhi news  जम्मू-कश्मीर के रेल इतिहास में गुरुवार का दिन स्वर्णिम बन गया, जब जम्मूतवी से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस नई सेवा के शुरू होने से जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच सीधा और तेज रेल संपर्क स्थापित हो गया है। रेल मंत्री ने इसे नया इतिहासह्व बताते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास, पर्यटन और व्यापार को नई दिशा देगी।
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस रूट पर 8 के बजाय 20 कोच वाली अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन पहली बार विंटराइजेशनह्ण तकनीक से लैस है, जिससे शून्य से नीचे तापमान और भारी बर्फबारी में भी संचालन प्रभावित नहीं होगा।
करीब 267 किलोमीटर की दूरी अब केवल 4 से 5 घंटे में तय होगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
रेल मंत्री ने जानकारी दी कि जून 2025 में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक शुरू होने के बाद अब तक करीब 2.28 लाख टन माल ढुलाई हो चुकी है, जबकि श्रीनगरझ्रकटरा वंदे भारत सेवा के माध्यम से 1022 ट्रिप्स में लगभग 5.5 लाख यात्रियों ने सफर किया है।
उद्घाटन के बाद रेल मंत्री ने विश्व प्रसिद्ध चेनाब ब्रिज, अंजी ब्रिज और श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन का निरीक्षण कर परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
बॉक्स:
वंदे भारत की खासियत
20 कोच वाली आधुनिक ट्रेन
‘विंटराइजेशन’ तकनीक से लैस
बर्फबारी में भी निर्बाध संचालन
267 किमी सफर मात्र 4-5 घंटे में

समय सारिणी (02 मई से लागू)
ट्रेन 26401/26402 (मंगलवार छोड़कर)
जम्मू: सुबह 06:20 बजे ? श्रीनगर: 11:10 बजे
श्रीनगर: 14:00 बजे ? जम्मू: 18:50 बजे
ट्रेन 26403/26404 (बुधवार छोड़कर)
श्रीनगर: 08:00 बजे ? जम्मू: 12:40 बजे
जम्मू: 13:20 बजे ? श्रीनगर\

New Delhi news

यहां से शेयर करें