The film ‘Nayi Naveli’ मुंबई। अभिनेत्री यामी गौतम अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नयी नवेली’ में एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगी। फिल्म में वह मोहिनी नाम की चुलबुली और शरारती दुल्हन की भूमिका निभा रही हैं। यामी के मुताबिक, यह किरदार उनके अब तक के निभाए गए किरदारों से काफी अलग है और उन्हें अपना सहज, मस्तीभरा तथा बिंदास अंदाज दिखाने का मौका देता है। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी जी. वी. प्रकाश कुमार ने संभाली है, जबकि विजय गांगुली ने गानों की कोरियोग्राफी की है। The film ‘Nayi Naveli’
मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में मोहिनी बाहर से एक आदर्श दुल्हन दिखाई देती है, लेकिन उसके भीतर एक अलौकिक रहस्य छिपा है। भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित यह रहस्य कहानी को रोमांचक मोड़ देता है। फिल्म की पटकथा हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। इसका निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने अपने बैनर कलर येलो के तहत किया है। इस परियोजना के साथ कलर येलो पहली बार अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ मिलकर काम कर रहा है।
‘नयी नवेली’ में डर, हास्य और रहस्य का मेल देखने को मिलेगा। कहानी में ऐसे मोड़ रखे गए हैं, जो दर्शकों को चौंका सकते हैं। यामी गौतम ने पिछले कुछ वर्षों में ‘आर्टिकल 370’ और ‘हक’ जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिकाएं निभाकर अपनी अभिनय क्षमता दिखाई है। हाल ही में वह ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में छोटी भूमिका में भी नजर आई थीं। अब ‘नयी नवेली’ के जरिए वह अपने अभिनय का एक अलग रंग पेश करने की तैयारी में हैं।
The film ‘Nayi Naveli’

