केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा

Union Minister of State George Kurian :

Union Minister of State George Kurian : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

Union Minister of State George Kurian :

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। उनका राज्यसभा सदस्य के रूप में छह वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके चलते उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा।

केरल के कोट्टायम जिले के निवासी जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। 65 वर्षीय कुरियन अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए थे। वह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं और वर्ष 1980 में पार्टी की स्थापना के समय से संगठन से जुड़े हुए थे।

राजनीतिक जीवन के अलावा जॉर्ज कुरियन ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने अपने गृह जिले कोट्टायम से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और बाद में कानून में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।

राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद पार्टी ने उन्हें दोबारा सदन के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि केरल विधानसभा चुनावों में भाजपा के अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के कारण उन्हें पुनः अवसर नहीं मिला।

Union Minister of State George Kurian :

यहां से शेयर करें