New Delhi news उत्तर-पूर्व जिला पुलिस की एंटी आॅटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो सक्रिय आॅटो लिफ्टरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के छह वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को गुप्त सूचना पर एएटीएस टीम ने तीसरे पुस्ता, करतार नगर के पास जाल बिछाकर काली बजाज डोमिनार मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पकड़ा। जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल फर्श बाजार थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल (20) निवासी उस्मानपुर और तनिष (18) निवासी भोला नाथ नगर, शाहदरा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से महंगी स्पोर्ट्स मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पांच अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।
बरामद मोटरसाइकिलें फर्श बाजार, शाहदरा, ज्योति नगर, न्यू उस्मानपुर, लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर तथा उत्तर प्रदेश के डीएलएफ क्षेत्र से चोरी की गई थीं। पुलिस के अनुसार साहिल पहले भी लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के तीन मामलों में शामिल रहा है,
New Delhi news

