नोएडा में 22 मोबाइल और दो चाकू समेत तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

नोएडा । थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, स्नैचिंग व चोरी के 22 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीष सिंह ने बताया कि एसीपी मयंक तिवारी के नेतृत्व में सेक्टर-58 पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए अतुल गौतम, नितीश चौहान और रिशू पांडेय को गिरफ्तार किया। इनके साथ दो बाल अपचारियों को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि आरोपित बाल अपचारियों के साथ मिलकर नोएडा, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर राहगीरों के मोबाइल फोन स्नैच करते थे। इसके बाद मोबाइल फोन के पार्ट-पुर्जे अलग कर उन्हें दिल्ली में बेच दिया जाता था। पुलिस ने बरामद सामान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ें: शिक्षामित्र एसोसिएशन की जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

यहां से शेयर करें